Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं मिट्टी के गमले

वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को रखने के लिए खास दिशा बताई जाती है। घर में पौधे रखना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। बहुत सारे लोग अपने घर को वास्तु के हिसाब से बनाते है और चीजों को भी इस के मुताबिक रखते हैं। इसी तरह ही गमले को सही दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुन्दर और स्वस्थ पौधों वाले गमले धन और संपत्ति की वृद्धि के लिए भी शुभ माने जाते हैं। तो आइए जानते गमलों को रखने की दिशा के बारे में-

छोटे आकार के गमले को रखने की दिशा
वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे आकार के गमले लगाना बहुत अच्छा होता है। माना जाता है कि इस दिशा में छोटे आकार वाले गमले लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ होता है। अगर आप छोटे गमले ईशान कोण में नहीं लगा सकते हैं, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।  

बड़े आकार के गमले को रखने की दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भारी मिट्टी के गमले खास करके बड़े-बड़े बिजनेस पार्क या किसी बड़े बाग-बगीचे रखे जाते हैं। इन गमलों नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा पर लगाना चाहिए। इस दिशा में जितने हो सके भारी गले लगाए जा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में भारी गमले लगाने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।