Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

वास्तु के अनुसार झाड़ू को लेकर नियमों और उपायों से पाए मां लक्ष्मी की कृपा

सनातन धर्म में हर छोटी सी छोटी चीज का कोई न कोई महत्व होता है। इसी तरह ही झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू को कभी भी पैरों के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अगर मां लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो गई तो उसका घर धन-दौलत और ऐशोआराम से भर देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को लेकर कई उपाय बताएं गए है और वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू को लेकर नियमों और उपायों का उल्लेख मिलता है। तो आइए जानते है झाड़ू से जुड़े उपायों के बारे में-

अगर आप घर में नया झाड़ू लेकर आते हैं, तो सबसे पहले झाड़ू पर गंगाजल का छिड़काव करने के बाद इस्तेमाल करें। इसके अलावा झाड़ू को लाल रंग के कपड़े से बांधना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से झाड़ू से जुड़ा कोई भी वास्तु दोष दूर हो जाता है।

घर में नए झाड़ू लाने से पहले उसके रंग पर भी खास ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में झाड़ू लाते समय हमेशा सफेद या नीले रंग का चयन करें। ऐसा करने से पारिवारिक शांति और घर में सकारात्मता बनी रहती है।

झाड़ू को रखने के लिए दिशा का भी खास ध्यान रखा जाता है। झाड़ू को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। माना जाता है कि पश्चिम दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु और ज्योतिष सही दिशा में झाड़ू को रखने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

कई लोग घर में झाड़ू को किसी भी जगह जैसे मेन डोर भी रख देते हैं। कभी भी झाड़ू को मेन डोर पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मनक ऊर्जा आ सकती है। साथ ही कई सारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।