Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

घर पर झटपट बनाएं म‍िनी समोसे

मिनी समोसा एक परफेक्ट स्नैक है। इसे चाय के साथ परोसा जा सकता है या पार्टी के लिए तैयार किया जा सकता है। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

सामग्री :

    मैदा: 2 कप
    नमक: 1/2 चम्मच
    अजवाइन: 1/2 चम्मच
    घी या तेल: 2 बड़े चम्मच
    उबले हुए आलू: 4-5
    मटर: 1/2 कप
    हरी मिर्च: 2
    अदरक: 1/2 चम्मच
    धनिया पाउडर: 1 चम्मच
    गरम मसाला: 1/2 चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
    नमक: स्वादानुसार
    हरा धनिया बारीक कटा हुआ
    तेल

विधि :

    मैदे में नमक, अजवाईन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। और सख्‍त आटा गूंद लें।
    एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
    उबले और मसले हुए आलू, मटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
    अच्छी तरह मिक्स करें और 2-3 मिनट तक भूनें।
    अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।
    इस रोटी को बीच से आधा काट लें।
    आधे हिस्से को कोन (कप) के आकार में मोड़ें और किनारों को पानी से चिपकाएं।
    इस कोन में थोड़ा सा स्टफिंग भरें और ऊपरी हिस्सा सील कर दें।
    इसी तरह सभी मिनी समोसे तैयार कर लें।
    अब गर्म तेल में समोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
    समोसों को गर्मागर्म हरी चटनी, मीठी चटनी या टमाटर केचअप के साथ परोसें। ये चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए आदर्श हैं।