Saturday, January 24, 2026
news update
Madhya Pradesh

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संदेश का किया गया वाचन

अनूपपुर
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय अनूपपुर में 06 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे जिला स्तर पर 78 वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संदेश का वाचन किया गया।

उल्लेखनीय है कि होमगार्ड विभाग के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोगपूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। जैसे कानून व्यवस्था ड्यूटी, यातायात व्यवस्था ड्यूटी, व्ही.आई.पी. ड्यूटी, लोक सभा/विधान सभा ड्यूटी तत्परता से पूर्ण की जाती है। आपदा प्रबंधन बाढ़ बचाव ड्यूटी/अग्नि दुर्घटना एवं किसी भी अप्रिय घटना के दायित्वों का निर्वहन होमगार्ड के जवान सदैव करते हैं।

आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड विभाग में ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी./डी.आर.सी. सेन्टर बनाए गए हैं। जिले के थानों में डी.आर.सी. केन्द्र में जवानों की तैनाती रहती है। ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी. डी.आर.सी. केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट द्वारा कार्य सम्पादित किया जा रहा है। जिसमें ई.ओ.सी. प्रभारियों के द्वारा प्रतिदिन की जानकारी स्टेट कमाण्ड सेन्टर आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश भोपाल एवं मुख्यालय जबलपुर को भेजी जाती है।

error: Content is protected !!