Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
International

यूक्रेन से युद्ध के बीच बड़ा फैसला, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य-केंद्रित बजट को दी मंजूरी

कीव
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिकार्ड 145 अरब डालर के रक्षा बजट को मंजूरी दी है। रूस ने साल 2025 के सैन्य खर्चो को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान रूस का ये कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूस जीत हासिल करना चाहता है।

रक्षा क्षेत्र में रूस का रिकॉर्ड बजट
रविवार को एक सरकारी वेबसाइट के अनुसार रूस के राष्ट्रीय बजट का 32.5 प्रतिशत राष्ट्रीय रक्षा के लिए आवंटित किया गया है, जो 13.5 ट्रिलियन रूबल (145 अरब से अधिक) है, जो इस वर्ष 28.3 प्रतिशत से अधिक रहा। रूसी संसद के दोनों सदनों, स्टेट ड्यूमा और फेडरेशन काउंसिल के सांसदों ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी। रूस और यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है और इसने दोनों पक्षों के संसाधनों को लगभग खत्म कर दिया है। बता दें कि रूसी सरकार ने माना है कि यूक्रेन में मॉस्को द्वारा चलाए जा रहे विशेष सैन्य अभियान और सेना को समर्थन की ज़रूरतें सामाजिक ज़रूरतों और तकनीकी विकास के साथ-साथ बजट की प्राथमिकता बनी रहेंगी। सरकार ने मसौदा बजट को संतुलित के रूप में पेश किया है, जिसमें इस साल के अनुमानित घाटे 1.7% के मुकाबले घाटा 0.5% तक गिर गया है और अगले तीन वर्षों के लिए राज्य का ऋण 20% के निशान से नीचे बना हुआ है।

यूक्रेन को मिल रही पश्चिमी सहयोगियों से मदद
वहीं, कीव को पश्चिमी सहयोगियों से अरबों डालर की मदद मिल रही है, लेकिन रूस की सेनाएं बड़ी हैं। साथ ही काफी उन्नत हथियारों से सुसज्जित हैं। यह भी देखा गया है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त कराने की बात कही है तब से लगातार रूसी सेना पूर्वी क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनिकों को पीछे धकेल रही है। इस बीच, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।