1 minute of reading

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

यूके से रायपुर लौटे  5 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये कहां हैं इस संबंध में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

विदेश से आए  लोगों को ढ़ूढ़ने में  नाकाम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब पुलिस की मदद मांगी है।
इन पांचों लोगों की तलाश के लिए पुलिस को सभी नंबर सौंप दिए गए हैं। अब पुलिस इनकी पतासाजी करके स्वास्थ्य विभाग को  जानकारी देगा।

रायपुर CMHO ने पुलिस को नंबर दिए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कई लोग विदेश से लौट कर घूमने निकल गए हैं, अब इनके लौटने पर जांच  कराई जाएगी।