Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

मछली पकड़ते वक्त पलटी नाव…डूबने से एक व्यक्ति की मौत…दिनभर मशक्कत के बाद निकाला गया शव…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

आज सुबह शबरी नदी में मछली पकड़ने गया व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। दरअसल नाव में बैठकर व्यक्ति मछली पकड़ रहा था तभी नाव पलट गई और व्यक्ति की मौत हो गई। दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को शव निकाला गया। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी एके नाग ने की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के कुम्हरास निवासी पितो बोराल उम्र 60 साल आर्शेल मित्तल पम्प के पास नाव में बैठकर मछली पकड़ रहा था। सुबह करीब 9 बजे अचानक नाव पलट गई और वो नदी में गिर गया। इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एके नाग टीम के साथ पहुँचे। और दिनभर गोताखोर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को शव बाहर निकाला उसके बाद अस्पताल लाया गया। जहाँ पीएम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *