Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

बेसन के अप्पे हैं हर मौके के लिए परफेक्ट

सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं ये सवाल अक्सर हमारे मन में उठता है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ढूंढ रही हैं तो बेसन के अप्पे आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं। आप इन्हें अपने परिवार के लिए नाश्ते में या बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट और पौष्टिक अप्पे, जो महज आधे घंटे में तैयार हो जाते हैं।

सामग्री :

    1 कप बेसन
    1/2 कप दही
    1/2 कप पानी
    1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
    1/4 कप हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
    1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/2 चम्मच जीरा पाउडर
    1/4 चम्मच हींग
    1/2 चम्मच सोडा
    नमक स्वादानुसार
    तेल तलने के लिए

विधि :

    बेसन के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, दही, पानी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा गाढ़ा न हो, इसे थोड़ा पतला ही रखें।
    फिर एक अप्पे पैन को मीडियम गैस पर गरम करें। हर छेद में थोड़ा-सा तेल डालें।
    बैटर को चम्मच से लेकर पैन के छेदों में डालें। इसे थोड़ा फैला दें।
    जब एक तरफ से अप्पे सुनहरे भूरे हो जाएं, तो पलटकर दूसरी तरफ से पकाएं।
    आखिर में, गरमागरम अप्पे को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।