Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

मोगा
मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों  से 6 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इस संबंधित सोशल मीडिया पर  जानकारी देते हुए डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि आरोपी मोगा में एक व्यापारी से पैसे वसूलने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2 अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं। इस मामले में 2 अलग-अलग एफ. आई. आर. दर्ज की गई है।   पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी लक्की पटियाला के सीधे संपर्क में था जबकि दूसरा आरोपी का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। ये दोनों गैंग एक दूसरे के खिलाफ हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पास हथियार कहां से आए।