Thursday, November 12, 2026
news update
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक श्री वर्मा का कुशलक्षेम जाना

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विशेष जुपिटर हॉस्पिटल पहुंचकर राऊ क्षेत्र के अस्वस्थ विधायक श्री मधु वर्मा का हाल-चाल जाना। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विधायक श्री वर्मा गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल प्रबंधन से श्री वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भेंट की और कहा ज़रूरत पड़ने पर उच्च स्तर से श्री वर्मा की चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस दौरान इंदौर के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।