Sunday, September 22, 2024
Technology

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: कैमरों पर धमाकेदार किकस्टार्टर डील्स

Amazon Great Indian Festival Sale से पहले अगर आप भारी डिस्काउंट पर Digital Camera खरीदना चाहते हैं, तो किकस्टार्टर डील्स का फायदा उठा सकते हैं। आपको बताते चलें कि अमेजन पर चल रही इस डील के दौरान Sony, Canon और Nikon जैसे ब्रैंड्स के कैमरा पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

इन सभी DSLR सहित SLR Camera में आपको जबरदस्त रेजोल्यूशन और बेहतर पिक्चर क्लेरिटी मिलती है। इन्हें आप पर्सनल और प्रोफेशनल मोमेंट्स को कैप्चर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको इन शानदार डिजिटल कैमरा की खासियत और Kickstarter Deals के दौरान इन पर मिलने वाले स्पेशल डिस्काउंट की जानकारी आपको देते हैं।

इस आर्टिकल के सभी प्रोडक्ट्स

Sony Alpha ILCE-6100Y 24.2 MP Mirrorless Digital SLR Camera:

यह लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा Sony Alpha DSLR Camera है। यह एक मिररलेस कैमरा है। इसमें आपको 16-55 mm और 55-210 mm के जूम लेंस मिल रहे हैं। यह डीएसएलआर कैमरा 4.6 स्टार की यूजर रेटिंग के साथ आ रहा है। इसे आप ब्लॉगिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिजिटल कैमरा में आपको रीयल टाइम ट्रैकिंग भी मिलती है। इसे आप Amazon Sale 2024 में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से नो कॉस्ट ईएमआई पर ले सकते हैं।

Canon EOS R10 24.2MP STM Mirrorless Camera:

यह 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आने वाला Canon Mirrorless Camera है। यह 24.2 मेगापिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। इसे खासतौर पर वेडिंग फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपको 100 से लेकर 32000 तक ISO रेंज मिलती है। इस कैमरा से आप हाई रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ खूबसूरत फोटोज भी निकाल सकते हैं। इसमें आपको ऑटो फोकस भी मिलता है।

Sony Alpha Ilce-6400L 24.2Mp Mirrorless 16 GB Camera:

यह खूबसूरत डिजाइन में आने वाला Sony Camera काफी ज्यादा हैंडी और कैरी करने में आसान है। इसके साथ 16-50 मिलीमीटर तक के ऑप्टिकल जूम वाला लेंस भी मिल रहा है। इस कैमरा में Aps-C सेंसर दिया गया है। ये रियल टाइम आई फोकस जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। इसमें 16GB का स्टोरेज मिल रहा है, जो 4K ब्लॉगिंग के लिए पर्फेक्ट है। ये Great Indian Festival Sale से पहले ही आपको 19% तक डिस्काउंट पर मिल रहा है।

Panasonic LUMIX G7 16.00 MP 4K Mirrorless Camera:

यह 16 मेगापिक्सल का Panasonic Mirrorless Camera है। इसे खासतौर पर 4K रिकॉर्डिंग के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें आपको इंटरचेंजेबल लेंस भी मिलते हैं। इस कैमरा किट के साथ आपको 14-42 मिलीमीटर का जूम लेंस मिल रहा है। इस कैमरा में आपको तीन गुना तक ऑप्टिकल जूम भी मिलता है। शानदार परफॉर्मेंस की वजह से इसे 850 से ज्यादा लोगों ने 4.3 स्टार की एवरेज यूजर रेटिंग दी हुई है।

Nikon Mirrorless Z7 II Camera:यह एक प्रोफेशनल कैमरा है, जिसमें 45.7 मिलियन इफेक्टिव पिक्सेल्स मिलते हैं। इसमें इंटरचेंजेबल लेंस सपोर्ट मिलता है। यह Nikon Mirrorless Camera अपने आप ही मॉनिटर और व्यूफाइंडर डिस्प्ले पर स्विच कर सकता है। इसमें वॉयरलेस कम्युनिकेशन के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी मिल रही है। शानदार पिक्चर क्वालिटी और जबरदस्त डिटेल के लिए इसमें फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी CMOS भी मिलती है। इसके साथ आपको 24-70 mm का लेंस भी दिया जा रहा है।