Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

बलरामपुर में आरकक्षक ने साथी जवानों पर गोलीबारी की… दो की मौत की खबर…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। बलरामपुर।

बेमतरा में एक जवान ने अपने ही साथी पुलिसकर्मियों को गोलियों से बरसा दी है। घटना भूताही की है, जहां सीएएफ के आरक्षक ने साथी आरक्षको पर अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 2 आरक्षकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल है।

सूत्रों के मुताबिक जिन दो आरक्षकों की मौत हुई है, उसमें आरक्षक रूपेश पटेल व आरक्षक संदीप पांडे शामिल है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।सामरी थाना क्षेत्र का ये पूरा घटना है।

इधर घटनास्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल रवाना हो गये हैं। एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक  सीएएफ 11 वी वाहिनी के बी कंपनी की ये पूरी घटना है। गोली चलाने वाला और मृतक जवान इसी बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक जिन जवान ने गोली चलायी  उसका नाम अजय सिदार है।

गोली लगने से एक सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। साथ ही, तीसरे सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है