Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के चाचा चैन सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भेंट कर उनके चाचा चैन सिंह के दुखद निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इस अवसर पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।