Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को दी श्रधांजलि…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

भारत और चीन के जवानों के बीच हुई झड़प में देश के जवान शहीद हो गए जिसमे छत्तीसगढ़ के गणेश कुंजाम भी शहीद हो गए। सभी शहीद जवानों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला और श्रधांजलि दी।

शहीद जवानों को श्रधांजलि देते हुए।

देर शाम 7 बजे जिला मुख्यालय स्थित बस स्टेंड से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर पालिका के समक्ष पहुँचा। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष केंडल लगाई गई और शहीद जवानों को श्रधांजलि दी गई। उसके बाद शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान हरीश कवासी, राजू साहू, श्रीमती आयशा बेगम, शेख गुलाम, रामसुख यादव, रमेश राठी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *