Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Breaking Newscorona pendemic

छत्तीसगढ़ में 67 संक्रमित और मिले… 81 स्वस्थ हुए…

रायपुर।

प्रदेश में शनिवार को विभिन्न जिलों से 67 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।

वहीं आज स्वस्थ होने के बाद 81 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने शाम 6.00 बजे जारी अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी है। आज जिला कोरबा से 13, बेमेतरा से 10, राजनांदगांव जिले, बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 9-9, बिलासपुर से 8, कबीरधाम से 5, रायपुर से 4, दुर्ग से 3, बलरामपुर से 3, दंतेवाड़ा से 2 और कोरिया से एक मरीज कोराना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज मिले सभी कोरोना संक्रमित मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है।

वहीं आज प्रदेश में 81 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वालों में कबीरधाम जिले के 17, बालोद 11, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव व रायपुर जिले के 9-9, कोरबा, जशपुर जिले के 5-5, गरियाबंद जिले के 4, जांजगीर जिले के 2और बलौदा बाजार जिले के एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

प्रदेश में अभी तक 631 लोग कोरोना वाॅयरस को पराजित करने में सफल रहें हैं। आज प्रदेश में 67 पाॅजिटिव मिलने के बाद 875 एक्टिव केस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *