Health

अच्छी नजर के लिए 6 सरल टिप्स: आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है और इसमें काम करने वाले सभी अंग एक मशीन फंक्शन की तरह है। हर अंग का अपना एक अलग काम है। अगर हमारे शरीर के किसी भी अंग में कोई समस्या आती है, तो उसके कारण पूरा शरीर प्रभावित हो सकता है। इन्हीं महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, हमारी आंखें। जिनके कारण हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं।

नेशनल आई इंस्टीट्यूट के अनुसार आंखों या दृष्टि में होने वाली छोटी सी समस्या भी हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती है। अक्सर हम अपने आंखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हैं, जो कि गलत है। आंखों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, जितनी शरीर के अन्य अंगों की। आइए जानते हैं कि आंखों का ध्यान कैसे रखना हिए।

ठंडा पानी

अपनी आंखों को दिन में कई बार ठंडे पानी से साफ करें। इससे आपकी आंखें फ्रेश होंगी और उन्हें आराम मिलेगा।

सनग्लासेस पहनें

सही सनग्लासेस का चुनाव आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक यूवीए किरणों से बचाने में मदद कर सकता है। बहुत अधिक यूवी एक्सपोज़र से आपकी आंखों में मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे सनग्लासेस चुनें जो 99% से 100% यूवीए किरणों को आपकी आंखों तक पहुंचने से रोके। अराउंड लेंस आपकी आंखों को चारों ओर से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

तुलसी

तुलसी में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। तुलसी के रस को कॉटन में लगा कर इस्तेमाल करने से आपकी थकी हुई आंखों को आराम मिलेगा।

एलोवेरा

आंखों के घरेलू उपचार में एलोवेरा का उपयोग भी काफी मददगार है। एलोवेरा भी आंखों के लिए एक प्रभावी औषधि की तरह है। थोड़ा सा एलोवेरा जूस अगर आप कॉटन में लगा कर अपनी आंखों पर रखेंगे, तो इससे आंखों को आराम मिलेगा।

गुलाब की पत्तियां

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आपने टी बैग्स का प्रयोग फायदेमंद है। सूजन को कम करने के लिए गुलाब की पत्तियों या रोज वाटर का उपयोग किया है, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
 

error: Content is protected !!