मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 35 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
स्वास्थ्य

पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 मिनट के व्यायाम: फिट रहने का सबसे आसान तरीका

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप जिम में घंटों पसीना बहाने, तमाम तरह के डाइट प्लान फॉलो करने या योग और रनिंग आदि से भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो अब आपको अपना तरीका बदल लेना चाहिए।

अगर आपके पास एक्सरसाइज का बहुत ज्यादा समय नहीं है, तो आप सिर्फ 10 मिनट की कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मनचाहा रिजल्ट पा सकते हैं। द आयरन मैन जिम के फाउंडर और फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, कम समय में की जाने वाली कुछ एक्सरसाइज तेजी से 10 किलो तक वजन कम कर सकती हैं।

अच्छी बात यह है कि इन्हें आप कहीं भी कर सकते हैं और इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। यह छोटी एक्सरसाइज उनके हिप्स, बट, लेग्स, आर्म्स और बेली पर जमा फैट को कट करके स्लिम एंड ट्रिम फिगर दे सकती हैं।

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)

जंपिंग जैक्स एक सरल और प्रभावी व्यायाम है जिसे बिना किसी उपकरण के कहीं भी किया जा सकता है। ये मांसपेशियों को मजबूत करने और कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। इसे करने के लिए अपने पैरों को एक साथ और भुजाओं को अपने किनारों पर रखकर सीधे खड़े हो जाएं। कूदें और अपने पैरों को चौड़ा फैलाएं, साथ ही अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं। फिर से कूदें और शुरुआती पोजीशन में वापस आएं। इस अभ्यास को एक मिनट के लिए दोहराएं, 15 सेकंड के लिए आराम करें और तीन सेट दोहराएं।

​तेजी से मोटापा कम करेंगे ये वेट लॉस के तरीके
​
स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स निचले शरीर के लिए बेहतरीन व्यायाम हैं जिसे कम समय में किया जा सकता है। ये आपके लेग्स, हिप्स और ग्ल्ट्स को मजबूत करने में मदद करते हैं। स्क्वैट करने के लिए, अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और अपने पैर के अंगूठे थोड़े बाहर की ओर रखें। धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हिप्स को नीचे करें जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठे हों। वापस ऊपर उठें और एक मिनट के लिए दोहराएं, 15 सेकंड के लिए आराम करें और तीन सेट दोहराएं।

पुश-अप्स (Push-ups)

पुश-अप्स शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने और पोस्चर को सुधारने में मदद करता है। यह चेस्ट, शोल्डर, ट्राइसेप्स और कोर की मसल्स को मजबूत बनाता है। पुश-अप्स करने के लिए, सबसे पहले अपने हाथों को जमीन पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और पैरों को पीछे एक साथ मिला लें। अब कोहनी को मोड़ते हुए और पीठ को सीधा रखते हुए अपने शरीर को नीचे जमीन की तरफ ले जाएं। फिर से पुशअप देकर वापस शुरुआती स्थिति में आ जाएं। इस अभ्यास को एक मिनट के लिए दोहराएं, 15 सेकंड आराम करें और तीन सेट करें।

प्लैंक (Plank)

प्लैंक एक लोकप्रिय व्यायाम है जो आपके शरीर के बीच की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे को मसल्स, ऐब, बैक और शोल्डर शामिल हैं। यह पोस्चर, बैलेंस और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। प्लैंक करने के लिए, सबसे पहले अपने बांह की कलाई को जमीन पर टिकाएं और कोहनियों को सीधे अपने कंधों के नीचे लाएं। अपने पैरों को पीछे फैलाएं और पैर के पंजों पर बैलेंस बनाएं। शरीर को सीधा रखें और इस स्थिति को एक मिनट तक रोकें, 15 सेकंड आराम करें और तीन सेट दोहराएं।

बर्पीज़ (Burpees)

बर्पीज़ पूरे शरीर का व्यायाम है जो कम समय में काफी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह चेस्ट, हाथ, पैर और कोर की मसल्स पर काम करता है। बर्पीज़ करने के लिए, सबसे पहले अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को अपने सामने जमीन पर टिकाएं। अब पैरों को एक झटके में पीछे की ओर ले जाएं और पुश-अप की स्थिति में आ जाएं। एक पुश-अप करें, फिर पैरों को वापस हाथों के पास लाएं और जितना ऊंचा कूद सकें उतना ऊंचा कूदें। इस प्रक्रिया को एक मिनट तक दोहराएं, 15 सेकंड आराम करें और तीन सेट करें।