Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
viral news

पत्नी ने खुद निकाला विज्ञापन : मेरे पति के लिए और तीन लड़कियां चाहिए…

इम्पैक्ट डेस्क.

दुनियाभर से अक्सर शादी और रिलेशनशिप के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ जाते हैं। कई बार तो ऐसी घटना सामने आ जाती है कि पति और पत्नी के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। इसके चलते कई बार चौंकाने वाले खुलासे हो जाते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां खुद पत्नी अपने पति के लिए लड़की ढूंढ़ रही है। इतना ही नहीं उसने अपने पति के तीन लड़कियों की मांग की है और उसने विज्ञापन भी निकला है।

दरअसल, डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबि थाईलैंड की रहने वाली इस महिला का नाम पत्थीमा है। इन्होंने अपने पति  खातिर तीन लड़कियों के लिए विज्ञापन निकाला है। इस विज्ञापन में बकायदा यह भी बताया गया कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए और यह भी बताया गया है कि उन्होंने यह विज्ञापन क्यों निकाला है। मजेदार बात यह है भी कि उन्हें एक लड़की मिल भी गई है और अब दो की जगह बची है।

महिला का कहना है कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है और इसके चलते वह अपने पति की देखभाल नहीं कर पाती है। मैंने अपने पति को पूरी छूट दे रखी है कि वे चाहे जिसके साथ रहें और मैं इसमें उनकी मदद कर रही हूं। उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके बदले में लड़कियों को हर महीने के हिसाब से पैसे भी दिए जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक अपने सोशल मीडिया स्पेस में इस महिला ने यह विज्ञापन निकाला है। महिला ने लिखा कि इसके लिए अप्लाई कर रही महिलाओं का एचआइवी टेस्ट जरूरी होगा। उनकी उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो। महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा। फिलहाल महिला का यह अंदाज वायरल हो रहा और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।