Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
suicide

पढ़ाई छूटने से था परेशान, मुंह में बम फोड़ कर दी जान… घटना से हर कोई हैरान…

इम्पैक्ट डेस्क.

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आगे की पढाई के लिए पैसे न होने के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली। मुंह में पटाखा फोड़कर बीएससी के 24 वर्षीय छात्र ने सुसाइड किया। श्योपुर के रहने वाले मृतक ब्रजेश प्रजापति के परिवार ने खराब वित्तीय स्थिति के कारण उसे उच्च अध्ययन के लिए एक बड़े शहर में नहीं भेजने का फैसला किया था। 

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक ब्रजेश प्रजापति पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक मुद्दों को लेकर तनाव था। पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान होने के बाद यह कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रजेश ने सुबह करीब नौ बजे शौचालय जाकर अपने मुंह में ‘सुतली’ बम पटाखा फोड़ा। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े। लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेश के बड़े भाई हृदयेश ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई में अच्छा था और स्थानीय कॉलेज में बीएससी का छात्र था। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे ब्रजेश को पढ़ाई के लिए किसी बड़े शहर में नहीं भेज सकते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।