Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
viral news

जान हथेली पर रखकर कार को यू-टर्न लिया… लोगों ने कहा- बहुत हैवी ड्राइवर…

इंपैक्ट डेस्क.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार किसी पहाड़ी रास्ते पर दिख रही है और उसका ड्राइवर उसे बेहद खतरनाक तरीके से यू-टर्न कराता है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस रास्ते पर यह कार यू-टर्न लेती है उस रास्ते की चौड़ाई कार लंबाई से भी कम है। इसके बावजूद भी कार का ड्राइवर उसे चमत्कारिक तरीके से दूसरी तरफ मोड़ देता है।

दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और ड्राइवर कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि यह नीले रंग की कार एक बेहद संकरे पहाड़ी रास्ते पर दिख रही है और वहीं पर यू-टर्न ले रही है। कार के एक तरफ गहरी खाई दिख रही है जबकि दूसरी तरफ चट्टान है।

इस ड्राइवर का कार पर ऐसा नियंत्रण दिख रहा जैसे मानों वह उसने मन के इशारे पर काम कर रही है। ड्राइवर बेहद छोटे-छोटे कट लेता है और स्टेयरिंग व्हील के साथ एक्सिलेटर, क्लच और ब्रेक को अच्छे से नियंत्रित कर रहा है। पहले वह कार को कुछ इंच पीछे लेता है फिर उसे आगे लेकर मुड़ाता है।देखते ही देखते वह कार को पूरा मोड़ लेता है और कार यू-टर्न ले लेती है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह 80 पॉइंट टर्न का पर्फेक्ट नमूना है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि यह बहुत ही रिस्क वाला काम है। हालांकि कुछ ने यह भी आशंका जताई कि हो सकता है कि यह वीडियो एडिट किया गया हो। फिलहाल यहां देखें वीडियो.