Google Analytics Meta Pixel
State News

आज कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस… देशभर में कांग्रेस मनाएगी स्थापना दिवस… PCC चीफ मोहन मरकाम प्रदेश कार्यलाय में फहराएंगे झंडा…

इम्पैक्ट डेस्क.

आज कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस है। देशभर में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाएगी। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। PCC चीफ मोहन मरकाम प्रदेश कार्यलाय में झंडा फहराएंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।