रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 16 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
राष्ट्रीय

आज भारत का तिरंगा, युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है- प्रधानमंत्री मोदी

ऋषिकेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौजूद हैं. यहां जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपसे आशीर्वाद मांगने के साथ ही अपने सभी पुराने परिवारजनों के साथ अपनी यादे ताजा कर लेता हूं. उन्होंने कहा, कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार".  पीएम मोदी ने कहा कि "जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है. जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थी, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पंसारे. आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है. इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है. आज भारत में मजबूत सरकार है, इसलिए भारत का तिरंगा, युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है.

देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "आज मैं हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीनारायण की शरण में हूं और यहां भी वही गूंज है, फिर एक बार मोदी सरकार… यह तो देवभूमि है. यहां देवताओं का आह्वान करने की परंपरा है. आज मुझे भी जनता-जनार्दन, जो देवरूपी है, उनका आह्वान करने के लिए 'हुड़का' (परंपरागत वाद्य यंत्र) का नाग बजाने का सौभाग्य मिला. साथियो यह गूंज इसलिए है क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है".

पीएम ने कहा कि यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का साहस लिया. यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया. ये बीजेपी की मजबूत सरकार है, जिसने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण दिया".

हमारी सरकार ने वन रैंक वन पैंशन लागू किया: पीएम मोदी
पीएम  मोदी ने कहा, "यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है. साथियों कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पैंशन कभी भी लागू नहीं होता. मोदी ने यह गारंटी दी थी और उसे पूरा कर के दिखाया. कांग्रेस थी जो कहती थी कि वन रैंक वन पैंशन लागू कर के हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपये देंगे. ये मोदी है, जिसने वन रैंक वन पैंशन लागू कर के पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा, उनके बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं".

उन्होंने बताया, "यहां उत्तराखंड में भी वन रैंक वन पैंशन के साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं. कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक की कमी थी, दुश्मनों की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था. यह बीजेपी है, जिसने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी और उनके जीवन की रक्षा की. आज आधुनिक राइफल से लेकर, लड़ाकू विमान और विमान वाहक तक देश में ही बन रहे हैं".