Google Analytics Meta Pixel
Crime

गला काटा, बहता खून पिया… पत्नी के करीब आने वाले को पति ने दी खौफनाक सजा…

इम्पैक्ट डेस्क.

पहले पीटा, फिर चाकू से गला रेता और गर्दन से बहते खून को पिया। पत्नी के साथ बढ़ती नजदीकियों से नाराज पति ने एक शख्स को ऐसी खौफनाक सजा दे दी। हालांकि, समय पर उपचार मिलने के चलते उसकी जान बच गई। खास बात है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। मामला कर्नाटक के चिकबल्लापुर का है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंड्यमपेट के कारोबारी 32 साल के विजय और करीब 30 वर्षीय मरेश एक-दूसरे को जानते थे। दरअसल, विजय चीजें बेचने के लिए गांव-गांव जाता था और मरेश के टाटा ऐस वाहन को किराये पर ले जाता था। इस दौरान मरेश और विजय की पत्नी की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही दोनों लगातार चैटिंग में भी समय गुजारने लगे। विजय ने पत्नी के सामने इस बात पर विरोध भी जताया था।

क्या था मामला
बढ़ती नजदीकियों से नाराज विजय ने अपने कजिन जॉन बाबू से बात की। उसने बाबू से मरेश का वाहन लेने की प्लानिंग की। जब मरेश अपना वाहन लेकर पहुंचा तो विजय और बाबू उसे टमाटर दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए। अब खेत पर जाने के बजाए दोनों ने कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर वाहन मोड़ दिया और मरेश पर हमला कर दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दी है कि विजय ने मरेश पर छोटे चाकू से हमला किया, उसका गला रेता और गर्दन से ही खून पीना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने बाबू से इस वारदात का वीडियो भी शूट करने के लिए कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। घटना के बाद आरोपी भाग गए। इधर, घायल ने पुलिस में शिकायत नहीं करने का फैसला किया था।