Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Health

सुबह की सैर के बाद सेहत के लिए ये आहार सबसे अच्छे

होनर मैजिक बुक का लॉन्च होगा: देखें फीचर्स और अनुमानित कीमत
मॉर्निंग वॉक से अपने दिन की अच्छी शुरुआत के बाद, आपका खानपान भी अच्छा होना चाहिए।अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार मॉर्निंग वॉक के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, इससे आपके दिल को लाभ होता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता और ओबेसिटी का संभावना कम होती है।नियमित मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है, मन शांत और स्थिर रहता है।अगर आप मॉर्निंग वॉक के बाद कुछ हेल्दी खाते हैं, इससे आपको वॉक करने के फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

लेकिन ऐसा तभी होता है, जब आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी खाते हैं। यदि आप वॉक के बाद आकर हाई कैलोरी परांठे, ऑयली फूड या कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिससे कम की हुई कैलोरी फिर से बढ़ जाती है, तो आपकी सुबह मॉर्निंग वॉक की मेहनत बेकार है। इसलिए मॉर्निंग वॉक का पूरा फायदा लेने के लिए आपको पता होना चाहिए कि इसके बाद आपको क्या खाएं, जानें इसके बारे में-

ओट्स

ओटमील एक स्वस्थ और पोषण से भरपूर नाश्ता है, जो आपको दिनभर की ऊर्जा प्रदान कर सकता है। इसमें हाई प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बनाए रखने में मदद करते हैं। ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।इनमें कुछ फल या मेवे मिलाकर खाना भी आपके लिए फायदेमंद है।

मेवे

सुबह के समय मेवे खाना ज्यादा फायदेमंद पाया जाता है। मॉर्निंग वॉक के बाद आप मेवे बादाम, छुहारा, और अखरोट आदि खा सकते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इन्हें अपने नाश्ते में शामिल करने से आपको सभी आवश्यक पोषण भी प्राप्त होगा और आपका शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा। आप इन्हें ओटमील, कॉर्नफ्लेक्स आदि में डाल कर भी खा सकते हैं।

फल

अधिकतर फलों में विटामिन ए, सी, के और ई की मात्रा के साथ फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मौसमी फलों में अनेक पोषण और स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स, जैसे कि भीगे हुए चने, साबुत मूंग और अन्य दाल से बने स्प्राउट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर मॉर्निंग वॉक के बाद। ये हाई फाइबर होने के साथ ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप रात भर दालों को भिगो कर रखें और सुबह इन्हे मॉर्निंग वॉक के बाद खा लें। चने खाने से आपको न केवल ऊर्जा मिलेगी बल्कि फाइबर भी मिलेंगे।