Google Analytics Meta Pixel
CG breaking

राजधानी में आज रात 12 बजे से लॉकडाउन होगा खत्म… सुबह 8 से रात 8 तक खुलेगा मार्केट…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

रायपुर में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। हालांकि राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जायेगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेगी। कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी। इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी चीजों को रखना जरूरी होगा।सभी दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की छूट दे दी गयी है। हालांकि दुकान संचालकों को कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। आज दोपहर प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में लॉकडाउन को लेकर बड़ी बैठक हुई, इस बैठक में कलेक्टर भारतीदासन, एसपी अजय यादव, निगम कमिश्नर सौरव कुमार सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *