Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Crime

पिता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा, फिर भी हैवान बेटे ने कुदाल से काटकर कर दी हत्या…

इम्पैक्ट डेस्क.

मोतिहारी. बिहार के मोतिहारी में मामूली फसल से जुड़े विवाद में बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या से पहले पिता ने हाथ जोड़कर अपने बेटे से जिंदगी की भीख भी मांगी लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। बिना कुछ सोचे-समझे आरोपी ने कुदाल से काटकर पिता को बेरहमी से मार डाला। 

गौरतलब है कि मामूली विवाद को लेकर पताही थाने के गोनाही गांव में पुत्र के द्वारा कुदाल से पिता की हत्या से पूरा गांव मर्माहत है। मृतक चंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सभी के आंखों से आंसू बह रहे थे। हर जगह इसी घटना की चर्चा है। सभी ऐसे कलयुगी पुत्र को कोस रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चंद्र सिंह सहनशील व सुशील व्यक्ति थे। आज तक किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। 

वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि जब पुत्र ने मारने के लिए पिता पर कुदाल उठा लिया तो पिता ने पुत्र के सामने दोनों हाथ जोड़कर गुहार लगाया कि बेटा मेरा उम्र 80 साल हो गया है। ऐसे भी मैं मर रहा हूं मुझे मत मारो। लेकिन पुत्र ने पिता की एक न सुनी कुदाल से काट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र ने पिता की हत्या की है। दूसरा पुत्र 15 साल से बाहर में रहता है।