Friday, January 23, 2026
news update
District Beejapur

बाबा भैरम के दरबार उमड़ी भक्तों की भीड़… शीष नवाने पहुंचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, क्षेत्र की खुशहाली-समृद्धि की प्रार्थना की…

इंपैक्ट डेस्क.

बीजापुर। बाबा भैरव की नगरी भैरमगढ़ में मंगलवार को वार्षिक जातरा का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से आमंत्रित देव विग्रह भी शामिल हुए, वही जातरा देखने भैरमगढ़ समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में भक्त आस्थाभाव के साथ बाबा भैरव के दरबार में जुटे। वार्षिक अनुष्ठान तीन दिनों का है। जिसमें मंगलवार को जातरा का आयोजन किया गया है। जिसमें बाबा भैरव, ग्राम देवता को विधि-विधान से पूजने के साथ आमंत्रित देव विग्रहों का सेवा-सत्कार परंपरानुसार करते उन्हें विराजमान कराया गया। बुधवार को अनुष्ठान के दूसरे दिन परंपरानुसार मड़ई का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान के प्रमुख षिव समरथ और सभी परगानाओं के मार्ग दर्षन में वार्षिक अनुष्ठान को परंपरागत तरीके से मनाने के साथ भव्यता प्रदान करने का भरपूर प्रयास किया गया है। पहले दिन सैकड़ों की संख्या में देव के दरबार शीष नवाने पहंुचे भक्तों के साथ पूर्व मंत्री महेष गागड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडु ने भी बाबा भैरव समेत आमंत्रित देव विग्रहों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते क्षेत्र की खुषहाली, समृद्धि की प्रार्थना की। गुरूवार को मेले में आमंत्रित देव विग्रहों को परंपरानुसार विदाई पष्चात् वार्षिक अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।

error: Content is protected !!