Saturday, January 24, 2026
news update
viral news

तीन घंटे तक पैरों में लिपटा रहा कोबरा… सांप ने उठाया फन तो महिला ने जोड़े हाथ, फिर बुलाया गया सपेरा…

इम्पैक्ट डेस्क.

सावन के आखिरी सोमवार को यूपी के महोबा में हैरान-परेशान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला है। यहां एक कोबरा सांप घर में बैठी महिला के पैरों में लिपट गया। सांप फन उठाकर करीब तीन घंटे तक महिला के पैरों में लिपटा रहा। यह देखकर परिवार के अन्य सदस्यों के रोंगहटे खड़े हो गए। हालांकि संप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। घर वालों ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को देखा और एक सपेरे को बुलवाकर महिला की जान बचाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो महोबा जिले के डहर्रा गांव की है। जानकारी के अनुसार यहां एक महिला अपने घर में बैठी थी। इसी बीच एक कोबरा सांप कहीं से आ गया और महिला के पैर में जाकर लिपट गया। सावन के आखिरी सोमवार को अचानक सांप देखकर महिला के होश उड़ गए। सांप ने महिला की तरफ फन फैलाकर बैठ गया। करीब तीन घंटे तक सांप महिला के पैरे में लिपटा रहा। महिला भी सांप के हाव-भाव देखकर बिना-हिले डुले बैठी रही। इस दौरान महिला ने हाथ जोड़कर भगवान शिव की आराधना भी की।

इसकी जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उनकी भी हालत खराब हो गई। हालांकि सांप ने महिला और उसके परिवार को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आनन-फानन में डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने सूझबूझ से सांप को महिला से अलग कर महिला की जान बचाई।

error: Content is protected !!