Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे- हरीश कवासी…जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक सम्पन्न…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। खासकर नरवा गुरवा और बाड़ी योजना के तहत किसानों व ग्रामीणों को बहुत फायदा मिल रहा है। गोठानो से ग्रामीण इलाकों में आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है उक्त बातें सामान्य सभा मे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कही।

शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। बैठक में जिले की समस्याओं पर चर्चा की गई। कोरोना काल मे ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर दिया गया। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को देने की बात कही गई। वही सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, राजू राम नाग, रामसोड़ी समेत सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *