Friday, January 23, 2026
news update
Big newsDistrict Sukma

सुकमा : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… DRG के दो जवान घायल…

इंपैक्ट डेस्क.

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। फायरिंग में DRG के दो जवान घायल हुए हैं। जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र के चिचोरगुड़ा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान चिचोरगुड़ा के पास जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया।

वहीं मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामूली चोटें आई है। पुलिस अधिकारी जल्द ही मीडिया को इस पर बयान देंगे।

error: Content is protected !!