Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

सख्ती… ओड़िसा सीमा पर अवैध धान जब्त…धान पर जिला प्रशासन सख्त…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

अगामी 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने वाली है ऐसे में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। देर शाम को ओड़िसा सीमा पर अवैध धान परिवहन करते हुए प्रशासन ने पिकअप को पकड़ लिया और 50 बोरा धान जब्त किया गया।

आज लगभग 8:30 बजे सुकमा से लगे ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र पर अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप पकड़ी गई। पिकअप से लगभग 50 बोरा धान बरामद किया गया। कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध धान परिवहन करते पिकअप को चेकपोस्ट पर धर दबोचा एवं सख्त कार्यवाही की गई।

कलेक्टर विनित नंदनवार ने कहा कि धान खरीदी शासन की अतिमहत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए जिले में अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन को लेकर शासन एवं प्रशासन की निगरानी है। उन्होंने कहा कि आगामी 01 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाली धान खरीदी में कृषकों को कोई नुकसान ना हो इसलिए जिला अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *