Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
State News

छत्‍तीसगढ़ में माकन की पत्रकारवार्ता से दूर रहेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम…

Impact desk.

केंद्र की मोदी सरकार के उस फैसले का कांग्रेस देशभर में विरोध करने जा रही है। केंद्र द्वारा राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तीन सितंबर को एक निजी होटल में राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। माकन गुरुवार शाम को राजधानी पहुंच रहे हैं। माकन की पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम नजर नहीं आएंगे। मरकाम इस समय कोंडागांव में है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि माकन के साथ पत्रकारवार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संचार विभाग के सदस्य और प्रवक्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल के विवाद के बीच मरकाम ने भी चुप्पी साध ली है। दरअसल, मरकाम ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में दावा किया था कि भूपेश बघेल पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही जब कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचने लगे तो मरकाम ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि किसी भी विधायक को आलाकमान ने नहीं बुलाया है। ऐसे में कोई भी विधायक दिल्ली न जाएं। एक बार सीएम बघेल और एक बार मंत्री टीएस सिंहदेव के पक्ष में बयान देकर मरकाम अब अलग-थलग पड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *