Google Analytics Meta Pixel
Big newsNational News

पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके… बेटे ने दी मुखाग्नि…

इम्पैक्ट डेस्क.

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके बीते 31 मई 2022 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कोलकाता के एक लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। कल सुबह केके का परिवार कोलकाता पहुंचा। परिवार के आते ही केके के निधन से जुड़ी इन्वेस्टीगेशन भी शुरू हो गई थी। यहां पर शाम को केके को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। बीती रात ही केके के पार्थिव शरीर को कोलकाता से मुंबई लाया गया है। आज मुंबई में केके का अंतिम संस्कार हो गया। फिल्मी और संगीत की दुनिया से जुड़े तमाम सेलेब्स केके के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं।