Breaking Newscricket

वेस्टइंडीज के खिलाफ संकटमोचक बने संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ऐसा

Getting your Trinity Audio player ready...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। संजू ने करो या मरो मरो जैसे मैच में अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और इसके जवाब में भारत को अच्छी शुरूआत की जरूरत थी। हालांकि, अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए लेकिन संजू डटे रहे।

संजू टीम इंडिया से लगातार अंदर-बाहर होते रहे लेकिन सबसे अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार बैटिंग की। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया और भारत को मैच में बनाए रखा। संजू का टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला अर्धशतक है।

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

संजू सैमसन ने मैच में 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। संजू ने ये फिफ्टी ऐसे समय में लगाई है, जब भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में 29 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ईशान किशन भी कमाल नहीं दिखा सके और वे भी 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने पॉवरप्ले में 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन सैमसन ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अर्धशतक लगाया।

टीम से अंदर-बाहर होते रहे संजू सैमसन

संजू के लिए ये इतना आसान नहीं रहा है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला और ओपन किया लेकिन वर्ल्ड कप में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरूआत की और संजू को ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, अब उन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इसके बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ी, तो संजू को ओपन करने का मौका मिला लेकिन शर्मा की वापसी के साथ ही संजू को फिर से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दाएं और बाएं हाथ के संयोजन को ध्यान में रखते हुए सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिला। संजू उस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।