Friday, January 23, 2026
news update
State News

ममता व मानवता की मिसाल पेश की सक्ती कलेक्टर ने…

Getting your Trinity Audio player ready...

माहेष्मती साम्राज्य के शिवगामी से हो रही कलेक्टर सक्ती की तुलना

कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को पहुंचाया अस्पताल

वाहन से गिरने के बाद रोते बिलखते एक वर्षीय बालक को कलेक्टर नूपुर ने गोद मे उठा चुप कराया

सक्ती। जिले की कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दंपति एवं बच्चे को अस्पताल पहुंचाया साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज हेतु निर्देशित भी किया।

बता दें कि 1 अगस्त की शाम दौरे से वापस कार्यालय जा रहीं थी तभी उन्होंने देखा कि दुपहिया वाहन के पास महिला सुम्मी साहू व पुरूष छबिलाल साहू निवासी लवसरा घायल अवस्था में हैं वहीं उनका एक वर्षीय बच्चा भी है। कलेक्टर ने तत्काल अपने वाहन चालक को बोल गाड़ी रूकवाई और घटना स्थल पर देखा कि महिला और पुरुष को काफी चोंट लगी है वहीं उनका इस वर्ष का बच्चा भी वहीं पर रो रहा है।

महिला कलेक्टर ने तुरंत बच्चे को अपने गोद में उठा लिया और अपने गॉर्ड और ड्राइवर से कहा कि घायल दंपति को तत्काल वाहन में बैठाओ, और वहां से बिना देरी किए कलेक्टर सीधे नगर के शासकीय अस्पताल पहुंची जहां कलेक्टर को देख सभी अधिकारी कर्मचारी भौचक्के रह गए। कलेक्टर ने तत्काल कहा कि घायलों को वाहन से उतारो जिसके बाद अस्पताल को पता चला कि कलेक्टर द्वारा दुर्घटना में घायलों को बिठा लाया गया है,

अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी तत्काल स्ट्रेचर की मदद से घायलों को अस्पताल के अंदर लिए और कलेक्टर बच्चे को अपनी गोद मे लिए अस्पताल के अंदर पहुंची। चूंकि बच्चे को हल्की फुल्की खरोंच आई थी, वहीं डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सर और नाक से अत्यधिक खून बह जाने से हालत नाजुक थी और पुरुष के भी मुंह से खून बह रहा था। महिला को समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। कलेक्टर ने जिस तरह मानवता की मिशाल कायम की है उससे सोसल मीडिया में उनके और एक वर्षीय घायल मयंक के फोटो के साथ लोग बाहुबली फ़िल्म की माहेष्मती साम्राज्य की शिवगामी देवी की संज्ञा से उनकी तारीफें की जा रही है। लोगों का कहना है कि महिला कितने बड़े से बड़े पद में क्यों ना चली जाए लेकिन उसके अंदर ममता से भरा कोमल हृदय भी होता है। कलेक्टर के इस मानवता भरे कार्य को देख हर कोई उन्हें धन्यवाद दे रहा है साथ ही नगर सहित पूरे जिले में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

error: Content is protected !!