Google Analytics Meta Pixel
Big newsNational News

प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन… 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

इंपेक्ट डेस्क.

नई दिल्ली। कला जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​

बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई; जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।