Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकान पर की गई दंडात्मक कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार… कंप्यूटर सहित सभी उपकरण जब्त…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले दुकान का औचक निरीक्षण कर संचालक पर दंडात्मक कार्यवाही की गई है। प्रशासन को मिली शिकायत पर कलेक्टर श्री नंदनवार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व और पुलिस को दिए थे। शिकायत के अनुसार न्यू बॉम्बे फोटो स्टूडियो द्वारा फर्जी तौर पर आय प्रमाण पत्र बनाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा न्यू बॉम्बे फोटो स्टूडियो पर आकस्मिक छापा मार कार्यवाही करते हुए दुकान की गहनता से जांच की गई। जांच में स्टूडियो से फर्जी प्रमाण पत्र बनाना कि शिकायत सही पाई गई। कार्यवाही में स्टूडियो के आय प्रमाण पत्र बनाने में उपयोग की गई कंप्यूटर सहित सभी उपकरणों को जब्त कर सील बंद किया गया साथ ही जारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।