Friday, January 23, 2026
news update
State News

भरोसे का सम्मलेन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी, दंतेश्वरी मंदिर में माता के किए दर्शन… पं. नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए… आप यहाँ लाइव देख सकते हैं जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन।

पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने पं. नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए…

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!