Friday, January 23, 2026
news update
Breaking NewsDistrict Kanker

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही… कर्मचारी पाजिटिव होकर भी सबसे मिलता रहा… अब 140 क्वारंटीन किए गए…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

बस्तर संभाग के कांकेर जिले के एक स्वास्थ्य कर्मचारी की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके बाद जिले के 15 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी के साथ करीब 140 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसकी पुष्टि जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक स्वास्थ्य कर्मचारी की ऐहतियाति तौर पर सैंपल बीते 23 मई को ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट 27 मई को मिली। बड़ी बात यह है कि इस दौरान वह कर्मचारी ड्यूटी पर रहा और लोगों से मिलता रहा।

इसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया। इसमें सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि सैंपल लेने के बाद उक्त कर्माचारी को होम आइसोलेशन में नहीं रखा गया। वह बेरोक टोक सभी से मिलता रहा।

सीएमओ हेल्थ डा. जेएल उईके ने इम्पेक्ट से चर्चा मे कहा कि उस कर्मचारी की उनसे किसी प्रकार की फिजिकल मुलाकात नहीं हुई है। बहरहाल जितने लोगों के संपर्क में वह आया है सबकी सैंपल लेकर जांच करवाई जा रहा है।

कांकेर जिले में शनिवार तक 1217 सैंपल लिए गए हैं। जिनमे 19 पाजिटिव पाए गए हैं। इनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!