Google Analytics Meta Pixel
Breaking NewsD-Bastar DivisionNaxal

तोंगपाल मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान 8 लाख के इनामी एक्शन टीम कमांडर के रूप में हुई

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

लाक डाउन के बीच जिला पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। परसों यानि शनिवार शाम को तोंगपाल इलाके में हुई मुठभेड़ मे ंदो नक्सली मारे गए थे। जिसमें एक का शव तत्काल बरामद कर दिया गया था जबकि दुसरे नक्सली का शव कल बरामद किया गया था। दुसरे नक्सली की पहचान एक्शन टीम कमांडर के रूप में हुई है जिस पर 8 लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल शाम का नक्सलियों के साथ जिला पुलिस बल, डीआरजी व सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली का शव व हथियार बरामद कर दिए गए थे। रात होने के कारण पार्टी वापस लौट आई थी लेकिन दुसरे दिन रविवार को जवान वापस सर्चिग करने गए। तब खून के धब्बों के निशान पर पुलिस गए तो घटनास्थल से करीब 2 किमी. दूर एक नक्सली का शव मिला और हथियार भी बरामद हुआ। जिसके बाद मृत नक्सली का शव लेकर पुलिस वापस लौट आई। जिसकी आज शिनाख्त हो पाई है। दुसरा मारा गया नक्सली मुकेश मरकाम डिवीजन एक्शन टीम कमांडर के रूप में हुई जिस पर शासन की और से 8 लाख का इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *