Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Crime

चलती कैब में महिला से छेड़खानी : 10 महीने की बच्ची को उठाकर फेंका, मौत…

इम्पैक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद फ्लाईओवर पर कैब ड्राइवर की गलत हरकत की वजह से 10 महीने की बच्ची की जान चली गई। आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची की मां के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची खिड़की से बाहर निकल गई तत्काल उसकी मौत हो गई। महिला को भी कैब से धक्का दे दिया गया। पुलिस के मुताबिक उसे भी गंभीर चोट आई है। 

महिला अपनी बच्ची को लेकर कैब से पेलहार से पोशेरे जा रही थी। वह कुछ अन्य यात्रियों के साथ कैब में सवार हुई थी। रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ अन्य यात्रियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो ड्राइवर ने उसके हाथ से बच्ची छीन ली और चलती कैब से उसे बाहर फेंक दिया। महिला पुलिस के मुताबिक मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। 

घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांडवी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र से ही अक्टूबर में ऐसा ही मामला सामने आया था। दक्षिणी मुंबई में एक लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 साल की लड़ीक से दो कैब ड्राइवरों ने गैंगरेप किया था। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी लड़की को कैब में बिठाकर लॉज में ले गए थे और वहां गैंगरेप की घटना को अजाम दिया। इसके बाद वे पीड़िता को घायल अवस्था में ही छोड़कर फरार हो गए थे।