Saturday, January 24, 2026
news update
State News

मंत्री सिंहदेव ने कि सोनिया गांधी से मुलाकात : तकरीबन 15 मिनट तक हुयी चर्चा…

इम्पैक्ट डेस्क.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। हालांकि मुलाकात के दौरान क्या कुछ चर्चाएं हुई, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयीहै। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का दिल्ली दौरान इन दिनों खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक करीब 15 मिनट की ये मुलाकात हुई। जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान सिर्फ सोनिया गांधी और सिंहदेव ही मौजूद थे।

दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और सोनिया गांधी की मुलाकात 10 जनपथ स्थित आवास में हुई। तकरीबन 15 मिनट तक विषयों पर चर्चा की गयी। आज शाम स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रायपुर लौट सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में सिंहदेव हैं।

error: Content is protected !!