Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Dantewada

मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेवश्वरी मां का दर्शन… आज एक दिवसीय प्रवास पर है मंत्री लखमा…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे तत्पश्चात् मां दन्तेवश्वरी मंदिर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिले में 12 दिनों से चल रही फागुन मंडई में आये हुए देवी-देवता की पूजा कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण श्री अवधेश गौतम, खाद्य आयोग सदस्य श्री विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।