Google Analytics Meta Pixel
Breaking News

30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ना तय… मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की हो रही चर्चा… मास्क लगाकर चर्चा कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीसरी बार बात की, लोगों को जागरूक करने के लिए गमछे को ही मास्क जैसा लगाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (11 अप्रैल) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के सवाल पर मास्क लगाकर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाने का फैसला लिया जाना तय माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐसे समय में हुई है जब कई राज्य एवं अनेक विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है।

वहीं, प्रधानमंत्री के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन एक साथ नहीं हटेगा। मिश्रा ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमसे कहा कि कोरोना वायरस से पहले और कोरोना वायरस के बाद का जीवन एक जैसा नहीं होगा। लॉकडाउन लागू होने के बाद यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री ने इस विषय पर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया।

इससे पहले 2 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद के दौरान मोदी ने उनसे लॉकडाउन से ‘क्रमवार तरीके से बाहर आने बारे में सुझाव मांगा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से संक्रमण के भारत में अब तक 6412 मामले सामने आए हैं और इसके कारण 199 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *