Google Analytics Meta Pixel
Monday, March 9, 2026
news update
administrationBeureucrateD-Raipur-DivisionRajdhani

लॉक डाउन : कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता, रायपुर और बिरगांव में 240 से ज्यादा इलाके कंन्टेंनमेंट जोन…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

लॉक डाउन को लेकर कलेक्टर ने पीसी के माध्यम से तमाम जानकारियां दी हैं। कलेक्टर ने बताया कि दो नगर निगम क्षेत्र रायपुर और बिरगांव में 240 से ज्यादा इलाकों में कंन्टेंनमेंट जोन हैं रायपुर में 200 से ज्यादा, बिरगांव में 40 से ज्यादा इलाकों को कन्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है। इन दोनों इलाकों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है।

उन्होने कहा कि रायपुर और बिरगांव नगर निगम पूरी तरह कन्टेंमेंट जोन के रूप में चिन्हित हैं। राज्य शासन के आदेश पर 21 जुलाई रात 12 बजे से 28 जुलाई 12 रात बजे तक लॉकडाउन का आदेश लागू रहेगा। इस बार ज्यादा कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन होगा। राशन, दूध, दवा, की दुकानें समय अवधि के बीच खुली रहेंगी। इस बार किराना दुकानों को संचालन की अनुमति नहीं रहेगी।

उन्होने बताया कि सब्जी, फल दुकानों को सुबह 10 बजे तक ही संचालन की अनुमति रहेगी। निजी बसें, ऑटो, ई रिकशा बंद रहेंगे। रायपुर और बिरगांव नगर निगम की सीमाएं सील रहेंगी। कार्गो वाहनों को ही सीमा में प्रवेश को अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *