Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
District Dantewada

कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग,जनता का हृदय से आभार-महापात्र

Getting your Trinity Audio player ready...

 

दंतेवाड़ा, 05 दिसम्बर . भारतीय जनता पार्टी बारसूर मंडल प्रभारी सत्यनारायण महापात्र ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार मानते कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास की गंगा बहाएगी ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को लिखित संदेश में कहा कि यह केवल आपकी मेहनत का परिणाम है जिस निष्ठा, लगन के साथ दिन रात आपने एक किया और चैतराम अटामी को विधानसभा पहुचाया ।उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है ।

उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वाकपटुता के कारण जाने अनजाने यदि मेरी किसी बात से ठेस पहुची हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं । एक परिवार की भांति इसी तरह की एकजुटता दिखाते हम सबको काम करना है औऱ जनादेश के अनुरूप साबित भी करना है ।पुनः एक बार आप सभी का आभार मानते कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं ।