Google Analytics Meta Pixel
Big newsNational NewsRajneeti

केजरीवाल का ऐलान… गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे भंडारी समाज से आने वाले अमित पालेकर…

इंपेक्ट डेस्क.

अमित पालेकर गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं। उनके नाम का एलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो ऐसे शख्स को सीएम का चेहरा बना रहे हैं जिसके दिल में गोवा बसता है। जो गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी धर्म-जाति के हों। जो पढ़ा लिखा होगा। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो इमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है। पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था।