Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking NewsBusiness

शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 22,000 के करीब

मुंबई

 भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम सत्र में नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले.सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 314.56 अंक टूटकर 72, 782.72 अंक पर और निफ्टी 101.65 अंक गिरकर 22,045 अंक पर आ गया.इसके बाद भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स 433.86 अंक (0.59%) की गिरावट के साथ 72,663.42 पर और निफ्टी 142.35 अंक (0.64%) की गिरावट के साथ 22,004.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरल आधार पर  ऑटो, ऑयल एंड गैस, मेटल, आईटी, पावर, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5-1 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 73,097.28 अंक पर बंद हुआतेजी के इस रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,81,631.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,79,98,233.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का  निफ्टी भी 148.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 22,146.65 अंक पर पहुंच गया. इसके साथ ही निफ्टी ने फिर से 22,000 अंक का स्तर हासिल कर लिया.