Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

काम पर लौटें स्वास्थ्य कर्मचारी : सैलरी के मुद्दे पर खुलकर बोले डिप्टी सीएम सिंहदेव…आगामी चुनाव पर दिया बयान…

इम्पैक्ट डेस्क.

स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हिंदुस्तान में कहीं ऐसी व्यवस्था नहीं कि 12 महीने काम करें और 13 महीने की सैलरी दें। जो व्यवस्था हिंदुस्तान में कहीं नहीं। उसे छत्तीसगढ़ में कैसे पहले कर सकते हैं। यूनियन वाले दबाव बनाने के लिए ऐसी मांगों को उठाते हैं। ताकि उनमें से कोई एक मांग पूरी हो जाए। हड़ताली काम पर जल्दी वापस आ जाएं तो अच्छा है। सहानुभूति पूर्वक मांगों पर प्रयास पहल हो रहा है, ऐसे में हड़ताल में जाने का कोई औचित्य नहीं है।

आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अच्छा काम किया है। छत्तीसगढ़ को सरकार ने पहचान दी है। जिसको लेकर हम लोगों के बीच जाना चाहेंगे। लेकिन इसके बावजूद अगर दो तिहाई से कम सीट आए तो मुझे व्यक्तिगत निराशा होगी। 75 पार की बात है। 90 के हाउस में 60 से कम नहीं आना चाहिए। सिंपल बहुमत से जितना ऊपर आए उतना अच्छा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए टीएस ने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि एक विशेष अभियान चल रहा हैय़ कुछ इधर से उधर हो जाता है। यह मतदाताओं के लिए भी संकेत है। इस तरह की व्यवस्था बनाने की जब लोग कोशिश कर रहे हैं तो किसी बीच वाले को वोट मत दीजिए। जिस पार्टी को आप चाहते हैं। उसे जाकर खुलकर वोट दें। 

ताकि बीच के लोग जो सरकार गिराने की कोशिश में लग जाते हैं। उनको यह मौका न मिले। छापे के नाम पर कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। सवाल खड़े होता है किसी विशेष दिन ही छापा क्यों, यह बातें उठ रही है। इसमें कांग्रेस और संबंधित लोगों को टारगेट किया जा रहा है। माहौल यही बन रहा है कि जानबूझकर प्रताड़ित करने के लिए ये सब किया जा रहा है।