Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Politics

‘थूक’ के बयान से सियासत गरमाई, प्रदेशभर में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला…

Impact desk.

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ प्रदेशभर में भाजपा का पुतला दहन किया। कांग्रेस इस पूरे मामले को किसान और छत्तीसगढ़ी अस्मिता से जोड़कर भाजपा के खिलाफ माहौल बना रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पुरंदेश्वरी के बयान को छत्तीसगढ़ की जनता और 2018 के विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का अपमान बताया है।

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में रविवार को भाजपा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राजधानी रायपुर में गांधी मैदान स्थित पुराना कांग्रेस भवन के बाहर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर और शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता बंशी कन्नौज की उपस्थिति में भाजपा का पुतला दहन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि सभी जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने-अपने जिला मुख्यालय में भाजपा का पुतला जलाकर पुरंदेश्वरी के बयान का विरोध किया और आलोचना की। वहीं, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य की जनता ने अपना विश्वास भरोसा जिस सरकार को सौंपा है, उस पर ये थूकने की बात कर रहे हैं। जनता का विश्वास उसकी आस्था दिल से जुड़ी है।

छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के विश्वास और भरोसे पर खरी उतर रही है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता पहचान और स्वाभिमान को संजोकर गांव, गरीब, किसान, मजदूर और जंगलों में रहने वालों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ को दिल से गढ़ा जा रहा है। मरकाम ने कहा है कि पिछले पंद्रह साल में भाजपा ने दिमाग से छत्तीसगढ़ में राज तो किया और छत्तीसगढ़ के दिल को रौंदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *